Posts

Showing posts from March, 2019

एक बार अकबर ने भरे दरबार में

Image
 अपने दरबारियो से पूछा, "बताओ किस नदी का पानी सबसे अच्छा है?" सभी दरबारियो ने एकमत से उत्तर दिया, "गंगा का पानी सबसे अच्छा होता है" लेकिन बादशाह के प्रश्न का उत्तर बीरबल ने नही दिया उसे मौन देखकर बादशाह बोले, "बीरबल तुम चुप क्यो हो?" बीरबल बोले, "बादशाह हुजूर पानी सबसे अच्छा यमुना नदी का होता है" बीरबल का यह उत्तर सुनकर बादशाह को बड़ी हैरानी हुई और बोले, "तुमने ऐसा किस आधार पर कहा है जबकि तुम्हारे धर्मग्रंथो में गंगा नदी के पानी को सबसे शुद्ध व पवित्र बताया गया है और तुम कह रहे हो कि यमुना नदी का पानी सबसे अच्छा होता है" बीरबल ने कहा, "हुजूर मै भला पानी की तुलना अमृत के साथ कैसे कर सकता हूँ . गंगा में बहने वाला पानी केवल पानी नही बल्कि अमृत है इसीलिए मैंने कहा था कि पानी यमुना का सबसे अच्छा है" बादशाह और सभी दरबारी निरुत्तर हो गए और उन्हें मानना पड़ा कि बीरबल सही बादशाह अकबर की यह आदत थी कि वह अपने दरबारियों से तरह-तरह के प्रश्न किया करते थे। एक दिन बादशाह ने दरबारियों से प्रश्न किया, “अगर सबकी दाढी में आग ...

सारी समस्याओं की जानकारी

Image
चौबीसवीं पुतली करुणावती ने जो कथा कही वह इस प्रकार है- राजा विक्रमादित्य का सारा समय ही अपनी प्रजा के दुखों का निवारण करने में बीतता था। प्रजा की किसी भी समस्या को वे अनदेखा नहीं करते थे। उन्हें रहे, इसलिए वे भेष बदलकर रात में पूरे राज्य में, आज किसी हिस्से में, कल किसी और में घूमा करते थे। उनकी इस आदत का पता चोर-डाकुओं को भी था, इसलिए अपराध की घटनाएं छिट-पुट ही हुआ करती थीं। विक्रम चाहते थे कि अपराध बिलकुल मिट जाएं ताकि लोग निर्भय होकर एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करें तथा चैन की नींद सो सकें। ऐसे ही एक रात विक्रम वेश बदलकर राज्य के एक हिस्से में घूम रहे थे कि उन्हें एक बड़े भवन से लटकता एक कमन्द नज़र आया। इस कमन्द के सहारे ज़रूर कोई चोर ही ऊपर की मंज़िल तक गया होगा, यह सोचकर वे कमन्द के सहारे ऊपर पहुंचे। उन्होंने अपनी तलवार हाथों में ले ली ताकि सामना होने पर चोर को मौत के घाट उतार सकें। तभी उनके कानों में स्‍त्री की धीमी आवाज़ पड़ी 'तो चोर कोई स्‍त्री है', यह सोचकर वे उस कमरे की दीवार से सटकर खड़े हो गए जहां से आवाज़ आ रही थी। कोई स्‍त्री किसी से बगल वाले कमरे में जा...

णा से उसने न केवल अपने राज्य का संचालन

Image
 एकलव्य महाभारत का एक पात्र है। वह हिरण्य धनु नामक निषाद का पुत्र था। एकलव्य को अप्रतिम लगन के साथ स्वयं सीखी गई धनुर्विद्या और गुरुभक्ति के लिए जाना जाता है। पिता की मृत्यु के बाद वह श्रृंगबेर राज्य का शासक बना। अमात्य परिषद की मंत्रणा से उसने न केवल अपने राज्य का संचालन करता है, बल्कि निषाद भीलों की एक सशक्त सेना और नौसेना गठित कर के अपने राज्य की सीमाओँ का विस्तार किया। महाभारत में वर्णित कथा के अनुसार एकलव्य धनुर्विद्या सीखने के उद्देश्य से द्रोणाचार्य के आश्रम में आया किन्तु निषादपुत्र होने के कारण द्रोणाचार्य ने उसे अपना शिष्य बनाना स्वीकार नहीं किया। निराश हो कर एकलव्य वन में चला गया। उसने द्रोणाचार्य की एक मूर्ति बनाई और उस मूर्ति को गुरु मान कर धनुर्विद्या का अभ्यास करने लगा। एकाग्रचित्त से साधना करते हुये अल्पकाल में ही वह धनु्र्विद्या में अत्यन्त निपुण हो गया। एक दिन पाण्डव तथा कौरव राजकुमार गुरु द्रोण के साथ आखेट के लिये उसी वन में गये जहाँ पर एकलव्य आश्रम बना कर धनुर्विद्या का अभ्यास कर रहा था। राजकुमारों का कुत्ता भटक कर एकलव्य के आश्रम में जा पहुँचा। एकलव्य को द...

पर्व में भगवत गीता है। भगवान ने

Image
बडे़ होने पर कृष्ण ने कंस का वध किया, नाना उग्रसेन को गद्दी पर बैठाया, देवकी के मृत पुत्रों को लेकर आए और माता-पिता को कारागार से मुक्ति दिलाई। कन्हैया के मित्र तो गोकुल के सभी बालक थे, लेकिन सुदामा उनके कृपापात्र रहे। अकिंचन सुदामा को वैभवशाली बनाने में दामोदर ने कोई कसर बाकी नहीं रखी। श्रीकृष्ण के जीवन में राधा प्रेम की मूर्ति बनकर आईं। जिस प्रेम को कोई नाप नहीं सका, उसकी आधारशिला राधा ने ही रखी थी। कृष्ण किशोर वय के हो गए तो महाभारत युद्ध की छाया पड़ने लगी थी। महाभारत में मुख्य आख्यान पांडवों का है, जिसमें हर पल कृष्ण उनके साथ हैं। महाभारत को अर्जुन व्यापार कहते हैं, तो कृष्ण ने इसे धर्मयुद्ध बताया। युद्ध के शुरू में ही श्रीकृष्ण ने कहा, जहां धर्म है, वहीं कृष्ण हैं और जहां कृष्ण हैं वहीं विजय है। महाभारत के छठे पर्व भीष्म पर्व में भगवत गीता है। भगवान ने इसे गाकर अर्जुन को सुनाया, इसलिए इसका नाम गीता पड़ा। श्रीकृष्ण ने कहा कि सज्जनों की रक्षा व दुष्टों के संहार के लिए मैं हर युग में अवतार लेता हूं। इसीलिए महाभारत को धर्मयुद्ध कहा जाता है। द्रौपदी को युधिष्ठिर जुए में हार गए...

के लिए समुद्र में

Image
पवनपुत्र हनुमान बाल-ब्रह्मचारी थे। लेकिन मकरध्वज को उनका पुत्र कहा जाता है। यह कथा उसी मकरध्वज की है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, लंका जलाते समय आग की तपिश के कारण हनुमानजी को बहुत पसीना आ रहा था। इसलिए लंका दहन के बाद जब उन्होंने अपनी पूँछ में लगी आग को  के लिए समुद्र में छलाँग लगाई तो उनके शरीर से पसीने के एक बड़ी-सी बूँद समुद्र में गिर पड़ी। उस समय एक बड़ी मछली ने भोजन समझ वह बूँद निगल ली। उसके उदर में जाकर वह बूँद एक शरीर में बदल गई। एक दिन पाताल के असुरराज अहिरावण के सेवकों ने उस मछली को पकड़ लिया। जब वे उसका पेट चीर रहे थे तो उसमें से वानर की आकृति का एक मनुष्य निकला। वे उसे अहिरावण के पास ले गए। अहिरावण ने उसे पाताल पुरी का रक्षक नियुक्त कर दिया। यही वानर हनुमान पुत्र ‘मकरध्वज’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ। जब राम-रावण युद्ध हो रहा था, तब रावण की आज्ञानुसार अहिरावण राम-लक्ष्मण का अपहरण कर उन्हें पाताल पुरी ले गया। उनके अपहरण से वानर सेना भयभीत व शोकाकुल हो गयी। लेकिन विभीषण ने यह भेद हनुमान के समक्ष प्रकट कर दिया। तब राम-लक्ष्मण की सहायता के लिए हनुमानजी पाताल...

और पशुओं में

Image
वेद में सृष्टि की उत्पत्ति, विकास, विध्वंस और आत्मा की गति को पंचकोश के क्रम में समझाया गया है। पंचकोश ये हैं- 1. अन्नमय, 2. प्राणमय, 3. मनोमय, 4. विज्ञानमय और 5. आनंदमय। उक्त पंचकोश को ही पाँच तरह का शरीर भी कहा गया है। वेदों की उक्त धारणा विज्ञान सम्मत है जो यहाँ सरल भाषा में प्रस्तुत है। जब हम हमारे शरीर के बारे में सोचते हैं तो यह पृथवि अर्थात जड़ जगत का हिस्सा है। इस शरीर में प्राणवायु का निवास है। प्राण के अलावा शरीर में पाँचों इंद्रिया हैं जिसके माध्यम से हमें 'मन' और मस्तिष्क के होने का पता चलता हैं। मन के अलावा और भी सूक्ष्म चीज होती है जिसे बुद्धि कहते हैं जो गहराई से सब कुछ समझती और अच्छा-बुरा जानने का प्रयास करती है, इसे ही 'सत्यज्ञानमय' कहा गया है। मानना नहीं यदि यह जान ही लिया है कि मैं आत्मा हूँ शरीर नहीं, प्राण नहीं, मन नहीं, विचार नहीं तब ही मोक्ष का द्वार ‍खुलता है। ऐसी आत्मा 'आनंदमय' कोश में स्थित होकर मुक्त हो जाती है। यहाँ प्रस्तुत है प्राणमय कोश का परिचय। प्राणमय कोश : जड़ में ही प्राण के सक्रिय होने से अर्थात वायु तत्व के सक्रिय...

महानता का प्रतीक

Image
महानता का प्रतीक - दयालुता एक बार समर्थ गुरू रामदास अपने शिष्यों के साथ भ्रमण पर थे। जब वे एक गन्ने के खेत के पास के गुजरे तो उनके कुछ शिष्य गन्ना तोड़कर खाने लगे और मीठे गन्नों का आनंद लेने लगे। अपनी फसल का नुक्सान होते देख खेत का मालिक डंडा लेकर उन पर टूट पड़ा। गुरू को यह देख बहुत कष्ट हुआ कि उनके शिष्यों ने स्वाद के लालच में आपत्तिजनक रूप से अनुशासन को तोड़ा। अगले दिन वे सभी छत्रपति शिवाजी के महल में पहुँचे जहाँ उनका जोरदार स्वागत हुआ। परंपरागत स्नान के अवसर पर शिवाजी स्वयं उपस्थित हुये। जब गुरू रामदास ने अपने वस्त्र उतारे तो शिवाजी यह देखकर दंग रह गए कि उनकी पीठ पर डंडे की पिटाई के लाल निशान बने हुए थे। यह समर्थ गुरू रामदास की संवेदनशीलता ही थी कि उन्होंने अपने शिष्यों पर होने वाले वार को अपनी पीठ पर झेला। शिवाजी ने गन्ने के खेत के मालिक को बुलाया। जब वह भय से कांपता हुआ शिवाजी और समर्थ गुरू रामदास के समक्ष प्रस्तुत हुआ, तब शिवाजी ने गुरू से मनचाहा दंड देने को कहा। लेकिन रामदास ने अपने शिष्यों की गलती स्वीकार की और किसान को माफ करते हुए हमेशा के लिये कर मुक्त खेती का आशीर...

हैं. किसी इंसान के शरीर में दैत्य सींगों का

Image
कहते हैं सिर्फ शैतान के सिर ही सींग होते हैं. पौराणिक कथाओं में हम जितने भी असुरों को देखते या सुनते आए हैं उनकी पहचान लंबे-लंबे सींगों से की जाती रही है. बड़े-बुजुर्गों के मुंह से भी जब किसी दैत्य, असुर या किसी राक्षसी व्यक्तित्व वाले इंसान का जिक्र सुनाई देता है तो भी उनके इस जिक्र में उस व्यक्ति का बाहरी स्वरूप सामान्य ना होकर डरावना ही होता है. यहां तक कि दादी-नानी की कहानियों, जिसके द्वारा वह छोटे बच्चों को डराती हैं, में भी सींगों वाले राक्षस का जिक्र होता है. अभी तक तो आप इसे सिर्फ मनगढ़ंत कहानी के तौर पर देखते थे लेकिन जरा सोचिए अगर असल में वही शैतान आपके सामने अवतरित हो जाएं तो आप क्या कहेंगे? जी हां, उन किस्सों कहानियों में जिस सींगों वाले राक्षस का जिक्र होता था वह आज असलियत का रूप लेकर हमारे ही समाज का एक हिस्सा है. अब आप मानें या ना मानें लेकिन बिहार के सलेमपुर गांव में रहने वाले 96 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश कापरी के सिर पर अचानक सींग उगने लगे हैं. उनके सिर उगा सींग स्थायी और जानवर के सिर पर मौजूद सींगों की ही तरह मजबूत है, जिसे देखकर आसपास के लोग यहां तक कि डॉक्टर भ...

था जैसे वो

Image
मै आपको किस्सा बताने जा रहा हु वो इससे जरा हटके है तो दोस्तों एक रात मै अपने गाँव से मेरे मित्र अवदेश के साथ अंधेरी रात में खेत के रास्ते बस स्टैंड की तरफ जा रहा था तो मेरे मित्र ने कहा ” दोस्त थोडा जल्दी चलो इस खेत से अगले दो खेतो तक थोड़ी समस्या है ” तो मैंने पूछा क्या बात है तो उसने बार बार बात को टाल दिया | लेकिन मेरे ज्यादा दबाव डालने पर उसने पूरा किस्सा सुनाया | बहुत साल पहले अपने गाँव से रात को इन्ही खेतो से एक आदमी गुजर रहा था | रास्ते में वो पेशाब करने के लिए एक पेड़ के नीचे रुक गया | उसके बाद वो जैसे थोडा चला उसे किसी बच्चे के रोने की आवाज आयी | तो उसने सोचा रात को पहरा देने वाले का बच्चा होगा लेकिन तभी याद आया कि ये खेत तो रामेसर काका है जो तीन साल पहले यहा फासी लगाकर मर गया | वह आदमी सहमे हुए कदमो से आगे बढता रहा और उसके दिमाग में उन लोगो की बाते याद आई कि इस खेत से गुजरते वक़्त रात को कभी पीछे मत मुड़ना , कोई रास्ता पूछे तो उसके आँखों और पाँव को मत देखना , कोई कितना भी बोले मत सुनना | ये सब बाते दिमाग में सोचने से उस आदमी की हालत बहुत बुरी हो गयी और सोचने लगा कि उसने...