Posts

Showing posts from February, 2019

वैसे मुझे

Image
ये कहानी विशाखापटनम की है! हम नेवल कॉलोनी(नौसेना बाग़) में रहते थे! हमारी बिल्डिंग का नाम कावेरी था! वहां एक अफवाह थी कि लिफ्ट में भूत है! दरअसल एक औरत ने 14वी मंजिल से कूट कर जान दे दी थी! तब से लोगों का कहना था कि उस औरत का भूत लिफ्ट में दिखता है! हमारा घर तीसरी मंजिल पर था! ! वैसे मुझे भूत वाली बात पर ज्यादा विश्वास नहीं था पर फिर भी मुझे रात को लिफ्ट में जाने से डर लगता था! वैसे मुझे लिफ्ट की जरुरत भी नहीं थी! एक दिन मैं अपने एक दोस्त के साथ घर वापस आ रहा था! वह भी उसी बिल्डिंग में ही रहता था! उस समय रात के करीब नौ बज रहे थे! हमे लिफ्ट से जाने में डर लग रहा था! मगर हम एक दूसरे को दिखाना नहीं चाहते थे कि हमे डर लग रहा है इसलिए हम लिफ्ट में घुस गए ! लिफ्ट तीसरी मंजिल पर पहुंची, दरवाज़ा आधा खुला और फिर खुद ही बंद हो गया! लिफ्ट ऊपर जाने लगी! हमने लिफ्ट रोकने की कोशिश की मगर कोई बटन काम नहीं कर रहा था! लिफ्ट सबसे ऊपर की मंजिल पर गई और फिर सबसे नीचे की मंजिल पर आ गई! ऐसा सात आठ बार हुआ और फिर लिफ्ट 14 वी मंजिल पर आ कर रुक गई! लिफ्ट का दरवाज़ा अपने आप ही खुल गया! हम बहुत डर गए...

मॉस का एक

Image
मेरा नाम अमित है  मै आप सब को एक आँखों देखा किस्सा सुनाने जा रहा हूँ! बात ४ – ५ साल पुराणी है ! उस समय हम करावल नगर (दिल्ली) में रहते थे! कुछ दिनों से हमारे मुहल्ले में एक चुड़ैल के घूमने की अफवाह फैली हुई थी! कुछ लोगों का कहना था की उन्होंने एक डरावनी औरत को रात के समय घूमते हुए देखा है! वह कभी घरों की छत पर तो कभी गलिओं में घूमती हुई दिखाई देती थी! इस वज़ह से लोगों ने छत पर सोना बंद कर दिया था! अँधेरा होते ही गलियाँ सुनसान हो जाती थी! एक दिन मुहल्ले के लोगों ने मिलकर रात भर पहरा भी दिया, मगर कोई नहीं आया! मुझे इस बात पर बिलकुल विशवास नहीं था! जो भी चुड़ैल की बातें करता था, मै उसका मज़ाक उड़ाता था! मेरा मानना था कि यह लोगों का वहम है या तो कोई इन्सान लोगों को डरा रहा है! एक रात घर क़ी लाइट गई हुई थी! सभी लोग अन्दर गर्मी में सोये हुए थे! चुड़ैल के डर से कोई छत पर जाने कि हिम्मत नहीं कर रहा था! मुझे भी ऊपर जाने क़ी मनाही थी! मगर जब गर्मी सहन नहीं हुई, मै अपना बिस्तर उठा कर छत पर चला गया! छत पर पहुँच कर मैंने देखा कि एक औरत छत की मुंडेर पर बैठी थी ! उसके हाथ में मॉस का एक टु...

लोभ का फंदा

Image
लोभ का फंदा एक धनी व्यक्ति दिन-रात अपने व्यापारिक कामों में लगा रहता था। उसे अपने स्त्री-बच्चों से बात करने तक की फुरसत नहीं मिलती थी। पड़ोस में ही एक मजदूर रहता था जो एक रुपया रोज कमाकर लाता और उसी से चैन की वंशी बजाता। रात को वह तथा उसके स्त्री-बच्चे खूब प्रेमपूर्वक हँसते बोलते। सेठ की स्त्री यह देखकर मन ही मन बहुत दुःखी होती कि हमसे तो यह मजदूर ही अच्छा है, जो अपना गृहस्थ जीवन आनंद के साथ तो बिताता है। उसने अपना महा दुःख एक दिन सेठ जी से कहा कि इतनी धन-दौलत से क्या फायदा जिसमें फँसे रहकर जीवन के और सब आनंद छूट जाएँ।सेठ जी ने कहा-तुम कहती तो ठीक हो, पर लोभ का फंदा ऐसा ही है कि इसके फेर में जो फँसा जाता है उसे दिन-रात पैसे की ही हाय लगी रहती है। यह लोभ का फंदा जिसके गले में एक बार पड़ा वह मुश्किल से ही निकल पाता है। यह मजदूर भी यदि पैसे के फेर में पड़ जाए तो इसकी जिंदगी भी मेरी ही जैसी नीरस हो जावेगी।’’ सेठानी ने कहा-इसकी परीक्षा करनी चाहिए।’’ सेठ जी ने कहा, अच्छा-उसने एक पोटली में निन्यानवे रुपए बाँधकर मजदूर के घर में रात के समय फेंक दिए। सवेरे मजदूर उठा और पोटली आँगन में देखी ...

छोटा बांस, बड़ा बांस

Image
छोटा बांस, बड़ा बांस एक दिन अकबर व बीरबल बाग में सैर कर रहे थे। बीरबल लतीफा सुना रहा था और अकबर उसका मजा ले रहे थे। तभी अकबर को नीचे घास पर पड़ा बांस का एक टुकड़ा दिखाई दिया। उन्हें बीरबल की परीक्षा लेने की सूझी। बीरबल को बांस का टुकड़ा दिखाते हुए वह बोले, “क्या तुम इस बांस के टुकड़े को बिना काटे छोटा कर सकते हो ?” बीरबल लतीफा सुनाता-सुनाता रुक गया और अकबर की आंखों में झांका। अकबर कुटिलता से मुस्कराए, बीरबल समझ गया कि बादशाह सलामत उससे मजाक करने के मूड में हैं। अब जैसा बेसिर-पैर का सवाल था तो जवाब भी कुछ वैसा ही होना चाहिए था। बीरबल ने इधर-उधर देखा, एक माली हाथ में लंबा बांस लेकर जा रहा था। उसके पास जाकर बीरबल ने वह बांस अपने दाएं हाथ में ले लिया और बादशाह का दिया छोटा बांस का टुकड़ा बाएं हाथ में। बीरबल बोला, “हुजूर, अब देखें इस टुकड़े को, हो गया न बिना काटे ही छोटा।” बड़े बांस के सामने वह टुकड़ा छोटा तो दिखना ही था। निरुत्तर बादशाह अकबर मुस्करा उठे बीरबल की चतुराई देखकर।

कल, आज और कल

Image
कल, आज और कल एक दिन बादशाह अकबर ने ऐलान किया कि जो भी मेरे सवालों का सही जवाब देगा उसे भारी ईनाम दिया जाएगा। सवाल कुछ इस प्रकार से थे- ऐसा क्या है जो आज भी है और कल भी रहेगा ? ऐसा क्या है जो आज भी नहीं है और कल भी नहीं होगा ? ऐसा क्या है जो आज तो है लेकिन कल नहीं होगा ? इन तीनों सवालों के उदाहरण भी देने थे। किसी को भी चतुराई भरे इन तीनों सवालों का जवाब नहीं सूझ रहा था। तभी बीरबल बोला, ‘‘हुजूर ! आपके सवालों का जवाब मैं दे सकता हूं, लेकिन इसके लिए आपको मेरे साथ शहर का दौरा करना होगा। तभी आपके सवाल सही ढंग से हल हो पाएंगे।’’ अकबर और बीरबल ने वेश बदला और सूफियों का बाना पहनकर निकल पड़े। कुछ ही देर बाद वे बाजार में खड़े थे। फिर दोनों एक दुकान में घुस गए। बीरबल ने दुकानदार से कहा, ‘‘हमें बच्चों की पढ़ाई के लिए मदरसा बनाना है, तुम हमें इसके लिए हजार रुपये दे दो।’’ जब दुकानदार ने अपने मुनीम से कहा कि इन्हें एक हजार रुपये दे दो तो बीरबल बोला, जब मैं तुमसे रुपये ले रहा हूंगा तो तुम्हारे सिर पर जूता मारूंगा। हर एक रुपये के पीछे एक जूता पड़ेगा। बोलो, तैयार हो ?’’ यह सुनते ही द...

महान पुस्तक

Image
महान पुस्तक एक बार राजा कृष्णदेव राय के दरबार में एक महान विद्वान आया। उसने वहां दरबार में उपस्थित सभी विद्वानों को चुनौती दी कि पूरे विश्व में उसके समान कोई बुद्धिमान व विद्वान नहीं है। उसने दरबार में उपस्थित सभी दरबारियों से कहा कि यदि उनमें से कोई चाहे तो उसके साथ किसी भी विषय पर वाद-विवाद कर सकता है, परंतु कोई भी दरबारी उससे वाद-विवाद करने का साहस न कर सका। अंत में सभी दरबारी सहायता के लिए तेनालीराम के पास गए। तेनालीराम ने उन्हें सहायता का आश्वासन दिया और दरबार में जाकर तेनाली ने विद्वान की चुनौती स्वीकार कर ली। दोनों के बीच वाद-विवाद का दिन भी निश्चित कर दिया गया। निश्चित दिन तेनालीराम एक विद्वान पंडित के रूप में दरबार पंहुचा। उसने अपने एक हाथ में एक बड़ा-सा गट्ठर ले रखा था, जो देखने में भारी पुस्तकों के गट्ठर के समान लग रहा था। शीघ्र ही वह महान विद्वान भी दरबार में आकर तेनालीराम के सामने बैठ गया। पंडितरूपी तेनालीराम ने राजा को सिर झुकाकर प्रणाम किया और गट्ठर को अपने और विद्वान के बीच में रख दिया, तत्पश्चात दोनों वाद-विवाद के लिए बैठ गए। राजा जानते थे कि पंडित क...

मूर्खों का साथ हमेशा दुखदायी

Image
मूर्खों का साथ हमेशा दुखदायी विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय जहां कहीं भी जाते, जब भी जाते, अपने साथ हमेशा तेनालीराम को जरूर ले जाते थे। इस बात से अन्य दरबारियों को बड़ी चिढ़ होती थी। एक दिन तीन-चार दरबारियों ने मिलकर एकांत में महाराज से प्रार्थना की, ‘महाराज, कभी अपने साथ किसी अन्य व्यक्ति को भी बाहर चलने का अवसर दें।’ राजा को यह बात उचित लगी। उन्होंने उन दरबारियों को विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में अन्य दरबारियों को भी अपने साथ घूमने-फिरने का अवसर अवश्य देंगे। एक बार जब राजा कृष्णदेव राय वेष बदलकर कुछ गांवों के भ्रमण को जाने लगे तो अपने साथ उन्होंने इस बार तेनालीराम को नहीं लिया बल्कि उसकी जगह दो अन्य दरबारियों को साथ ले लिया। घूमते-घूमते वे एक गांव के खेतों में पहुंच गए। खेत से हटकर एक झोपड़ी थी, जहां कुछ किसान बैठे गपशप कर रहे थे। राजा और अन्य लोग उन किसानों के पास पहुंचे और उनसे पानी मांगकर पिया। फिर राजा ने किसानों से पूछा, ‘कहो भाई लोगों, तुम्हारे गांव में कोई व्यक्ति कष्ट में तो नहीं है? अपने राजा से कोई असंतुष्ट तो नहीं है?’ इन प्रश्नों को सुनकर गांव वालों को ल...

मृत्युदंड की धमकी

Image
मृत्युदंड की धमकी थट्टाचारी कृष्णदेव राय के दरबार में राजगुरु थे। वे तेनालीराम से बहुत ईर्ष्या करते थे। उन्हें जब भी मौका मिलता तो वे तेनालीराम के विरुद्ध राजा के कान भरने से नहीं चूकते थे। एक बार क्रोध में आकर राजा ने तेनालीराम को मृत्युदंड देने की घोषणा कर दी, परंतु अपनी विलक्षण बुद्धि और हाजिरजवाबी से तेनालीराम ने जीवन की रक्षा की। एक बार तेनालीराम ने राजा द्वारा दी जाने वाली मृत्युदंड की धमकी को हमेशा के लिए समाप्त करने की योजना बनाई। वे थट्टाचारी के पास गए और बोले, 'महाशय, एक सुंदर नर्तकी शहर में आई है। वह आपके समान किसी महान व्यक्ति से मिलना चाहती है। उसने आपकी काफी प्रशंसा भी सुन रखी है। आपको आज की रात उसके घर जाकर उससे अवश्य मिलना चाहिए, परंतु आपकी बदनामी न हो इसलिए उसने कहलवाया है कि आप उसके पास एक स्त्री के रूप में जाइएगा।' थट्टाचारी तेनालीराम की बातों से सहमत हो गए। इसके बाद तेनालीराम राजा के पास गए और वही सारी कहानी राजा को सुनाई। राजा की अनेक पत्नियां थीं तथा वे एक और नई पत्नी चाहते थे अतः वे भी स्त्री के रूप में उस नर्तकी से मिलने के लिए तैयार हो ...

चुहिया और मेंढकी

Image
चुहिया और मेंढकी एक बार एक मेंढकी को अपनी सहेली चुहिया की बहुत याद आई। उसने सोचा कि बहुत दिन हुए सहेली से मिले, क्यों न चुहिया के घर जाकर उसके हालचाल ले लिया जाएं। सो मेंढकी अपने तालाब से निकली और चुहिया के बिल पर जाकर दरवाजा खटखटाया। चुहिया अचानक अपनी पुरानी सहेली को देखकर बहुत खुश हुई। वो खुशी-खुशी मेंढकी को अपने बिल में ले गई। दोनों सहेलियों ने खूब गप्पें लड़ाईं। चुहिया ने अपनी सहेली मेंढकी के लिए लजीज खाना बनाया। पूरा बिल खाने की खुशबू से महक उठा। तभी मेंढकी ने अपनी सहेली से पूछा- ‘जीजा जी कहीं नजर नहीं आ रहे क्या कहीं बाहर गए हैं?’ इस पर चुहिया ने बताया- ‘वो बाहर बैठक में गए हैं। वहां चूहा समाज के लोग उनसे मिलने आए हैं। तुम चाहो तो जाकर उनको बुला लाओ। फिर मिलकर खाना खाएंगे।’ मेंढकी फुदकती हुई बैठक की ओर चल दी। वहां जाकर देखा तो वहां तमाम चूहे बैठक में बैठे थे। मेंढकी ने आव देखा न ताव और अपने जीजा को छेड़ने के अंदाज में बोली- ‘ओ रे मूसा कोटी काटा, रूई बिगाड़ा, घर चल जल्दी घर चल।’ चूहे भरे समाज में इस तरह सुनकर बहुत गुस्सा आया। उसने गुस्से में जवाब दिया- ‘नाक की न...